ई-गवर्नेंस में नवाचारों हेतु किस राज्य के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) को राष्ट्रीय सम्मान मिला है?
A. पंजाब
B. गुजरात
C. बिहार
D. राजस्थान
Answer: D
विस्तार : उद्योग विभाग एवं ईलेट्स ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 3 मार्च 2017 को एसएमएस कन्वेंसन में आयोजित ई-इंडिया इनोवेशन समिट में केन्द्रीय राज्य मंत्री, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग श्री पी.पी. चौधरी एवं पीडब्ल्यूडी एवं परिवहन मंत्री श्री यूनुस खान ने विभाग की ओर से संयुक्त सीईओ स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी श्रीमती भारती दीक्षित को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का राज्यस्तरीय समारोह 4 मार्च को राजस्थान में कहाँ सम्पन्न हुआ?
A. जयपुर
B. नीमराणा
C. अजमेर
D. उदयपुर
Answer: B
विस्तार : पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी.सिंह बदनौर ने 4 मार्च को अलवर जिले के नीमराणा में रीको कॉन्फ्रेंस भवन में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत् शुभारंभ किया।
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
राजस्थान सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन है?
A. पी.एम. जाट
B. डी.सी. सामन्त
C. संजय मिश्रा
D. नैना श्रीवास्तव
Answer: B
विस्तार : राजस्थान सरकार की ओर से राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव श्री डी.सी. सामन्त ने वित्त भवन में 6 मार्च को अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
राजस्थान फेस्टीवल-2017 का आयोजन कहाँ किया जायेगा?
A. उदयपुर
B. अजमेर
C. जयपुर
D. बीकानेर
Answer: C
विस्तार : राजस्थान राज्य की स्थापना दिवस के उपलक्ष में 27 से 30 मार्च तक चार दिवसीय ’’राजस्थान फेस्टीवल-2017’’ का आयोजन जयपुर में किया जायेगा ताकि युवा पीढ़ी भी अपने इतिहास और कला-संस्कृति को समझ सकें और उससे जुड़ सकें।
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
राजस्थान बजट 2017-18 के राजकोषीय संकेतक के बारे में कौनसा कथन सत्य है?
A. 2017-18 के बजट अनुमानों में राजस्व घाटा (उदय के प्रभाव सहित)= 1528 करोड़
B. 2017-18 के बजट अनुमानों में राजस्व घाटा (उदय के प्रभाव सहित)= 13528 करोड़
C. वर्ष 2017-18 का राजकोषीय घाटा 24753.53 करोड़
D. उपरोक्त सभी
Answer: D
विस्तार : राजस्थान बजट 2017-18 के राजकोषीय संकेतक के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित है -
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
’राजस्थान आई.टी.दिवस’ कब मनाया गया?
A. 20 मार्च
B. 20 फ़रवरी
C. 10 मार्च
D. 10 मार्च
Answer: A
विस्तार : सूचना,प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा ई-गर्वेनेंस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’राजस्थान आई.टी.दिवस’ का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम में 20 एवं 21 मार्च 2017 को किया गया।
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK
राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन 27 मार्च 2017 को कहाँ किया जायेगा?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. जयपुर
D. दिल्ली
Answer: C
विस्तार : राजस्थान स्थापना समारोह का ‘राजस्थान फेस्टिवल 2017‘ जयपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू किया जायेगा। 27 मार्च 2017 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित
Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK App: tinyurl.com/RajasthanGK