Rajasthan Current Affairs October 2018

Rajasthan Current Affairs for October 2018Rajasthan Current Affairs General Knowledge(GK) Multiple Choice Questions (MCQ) for RAS, IAS/ Bank and other competitive examinations across Rajasthan.  As part of Current Affairs , We will daily provides you Question of Current Affairs, India GK and World GK during whole month of October 2018 which will help you in various rajasthan state level examinations like RAS, Rajasthan Police constable exam 2018, Rajasthan LDC Exam 2018, and other state level examinations. For Current Affairs Live Updates, Rajasthan GK, Download Free Mobile App:
"राजस्थान GK" फ्री Android Apptinyurl.com/RajasthanGK   

Rajasthan Current Affairs for 
October 2018:  
भारत में पहले AICTE ट्रेनिंग एंड लर्निंग अकैडमी की स्थापना किस शहर में की जाएगी?
A. दिल्ली 
B. चंडीगढ़ 
C. वाराणसी 
D. जयपुर
Answer: D 
विस्तार : अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) जयपुर में भारत की पहली AICTE Training and Learning (ATAL) अकादमी की स्थापना करेगी। अगले वर्ष तीन अन्य अटल अकादमी तिरुवनंतपुरम (केरल), गुवाहाटी (असम) तथा बड़ोदा (गुजरात) में स्थापित की जाएगी। यह अकादमी तकनीकी शिक्षा को प्रभावशाली बनाने के लिए पढ़ाने के नवीन तरीके उपलब्ध करवाएगी। इन अकादमियों में फैकल्टी को पांच महीने के दौरान 8 मोड्यूल वाले कोर्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा। 2019 से नए अध्यापकों के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक होगा। प्रमोशन के लिए आवेदन करने के लिए मौजूदा अध्यापकों तथा सहायक अध्यापकों को भी यह प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इन अकादमियों के निर्माण के लिए राज्यों ने निशुल्क अधोसंरचना व भूमि उपलब्ध करवाई है।

वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए किस यजीदी दुष्कर्म पीड़िता को संयुक्त रूप से कांगो के डॉ मुकवेगे के साथ चयनित किया गया है?
A. अखिता हसन
B. वलीदा गरिबान
C. नादिया मुराद
D. आसिफा अली
Answer: C 
विस्तार: कोंगो (Congo) के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. डेनिस मुकवेगे (Dr. Denis Mukwege) और इराक (Iraq) के अल्पसंख्यक यज़िदी (Yazidi) समुदाय की मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद (Nadia Murad) को वर्ष 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार (2018 Nobel Peace Prize) संयुक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। यह घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति ने 5 अक्टूबर 2018 को की। उन्हें यह पुरस्कार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में हथियार के रूप में यौन हिंसा के उपयोग को समाप्त करने के प्रयास के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा नार्वेजियन नोबेल समिति ने की। डेनिस मुक्वेग का जन्म 1 मार्च, 1955 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के बुकावू में हुआ था। वे पेशे के एक गायनेकोलाजिस्ट हैं, उन्होंने 1999 बुकावू में पंजी हॉस्पिटल की स्थापना की थी। वे यौन हिंसा से पीड़ित महिलाओं का उपचार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। वे द्वितीय कांगो युद्ध के बाद यौन हिंसा की शिकार हजारों महिलाओं का उपचार कर चुके हैं।

किस क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्राफी 2018-19 का खिताब जीता?
A. राजस्थान 
B. गुजरात 
C. मुंबई
D. कर्णाटक 
Answer: C 
विस्तार: मुंबई ने विजय हजारे ट्राफी 2018-19 के फाइनल में दिल्ली को 4 विकेट से हराकर ख़िताब जीता, यह मुंबई का तीसरा विजय हजारे ट्राफी का ख़िताब है। विजय हजारे ट्राफी भारत में एक घरेलु एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता है। इससे पहले मुंबई 2003-04 तथा 2006-07 में भी विजय हजारे ट्राफी जीत चुकी है। विजय हजारे ट्राफी 2018 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 177 रन बनाये। मुंबई की ओर से शिवम् दुबे और धवल कुलकर्णी ने 3-3 विकेट लिए। इसके बाद मुंबई की ओर से आदित्य तारे ने 89 गेंदों में 71 रन बनाये, जबकि सिद्देश लाद ने 48 रनों का योगदान दिया। मुंबई ने यह मुकाबले 15 ओवर शेष रहते ही जीत लिया। आदित्य तारे में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के किस कप्तान ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं?
A. विराट कोहली
B. रोहित शर्मा
C. अजिंक्य रहाणे
D. महेंद्र सिंह धोनी
Answer: A

विस्तार: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में 24 अक्टूबर 2018 को खेले गए मैच को मिलाकर, कुल 213 वनडे मुक़ाबलों की 205 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है।

0 comments:

Post a Comment