शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर । AFRI, Jodhpur

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, जोधपुर OR Arid Forest Research Institute (AFRI), Jodhpur की स्थापना भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के तहत सन् 1988 में राजस्थान के जोधपुर जिले में की गई थी। यह संस्थान भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद्, देहरादून के अधीनस्थ भारत भर में फैले हुवे 8 अनुसंधान संस्थानों में से एक है।  इस संस्थान का परिसर जोधपुर के न्यू पाली रोड़ पर करीब 66 हैक्टेयर में फैला हुआ है जहाँ आधुनिकतम प्रयोगशालाएँ, सूचना केन्द्र भवन एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध है ।
शुष्क वन अनुसंधान संस्थान के प्रमुख कार्यक्षेत्र:
  • शुष्क क्षेत्रों हेतु कृषि शस्य चरागाह मॉडल विकसित करना
  • शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण तकनीक विकसित करना
  • दाब क्षेत्रों के वनीकरण हेतु तकनीक का विकास
  • रेतीले टिब्बों का स्थिरीकरण कर मरुरूथल का पारिस्थितिकी-स्थिरीकरण
  • उच्च गुणवत्ता की रोपण सामग्री तैयार करने की तकनीकें विकसित करना
  • महत्वपूर्ण शुष्क क्षेत्रीय प्रजातियों का उद्गगम स्रोत परीक्षण
  • शुष्क क्षेत्र के अकाष्ठ वनोपज पर अनुसंधान
राजस्थान "सामान्य-ज्ञान" के सम्पूर्ण नोट्स, समसामयिकी एवं टेस्ट अब मोबाइल एप्प पर भी उपलब्ध है।  "राजस्थान GK" फ्री एप्प डाउनलोड करें:  http://tinyurl.com/rajasthangk
- राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केंद्र
 

0 comments:

Post a Comment