Rajasthan Current Affairs August 2017

Rajasthan Current Affairs for August 2017Rajasthan Current Affairs General Knowledge(GK) Multiple Choice Questions (MCQ) for RAS, IAS/ Bank and other competitive examinations across Rajasthan.  As part of Current Affairs , We will daily provides you Question of Current Affairs, India GK and World GK during whole month of August 2017 which will help you in various rajasthan state level examinations like RAS, REET, Rajasthan Patwari, Rajasthan Police and other state level examinations. For Current Affairs Live Updates, Rajasthan GK, Download Free Mobile App:
"राजस्थान GK" फ्री Android Apptinyurl.com/RajasthanGK   

Rajasthan Current Affairs for August 2017
:  
किस राज्य को बेस्ट फेयर एंड फेस्टिवल श्रेणी में अवार्ड मिला है?
A. गुजरात
B. राजस्थान
C. पंजाब
D. बिहार
Answer: B
विस्तार: राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और अवार्ड मिला है। 30 जुलाई को नई दिल्ली के इंदिरा गांघी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास एरो सिटी में आयोजित पांचवे इंटरनेशनल टूरिज्म कान्क्लेव एन्ड ट्रेवल अवार्ड समारोह में राजस्थान को बेस्ट फेयर एंड फेस्टिवल श्रेणी में  यह अवार्ड मिला है.. Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष पद से किन्होंने 1 अगस्त को इस्‍तीफा दे दिया है?
A. अरुण जैटली
B. अरविंद पनगढ़िया
C. बिबेक देबरॉय
D. विजय कुमार सारस्वत
Answer: B
विस्तार : अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष पद से आज, 1 अगस्त को इस्‍तीफा दिया है, वह अब 31 अगस्‍त ही इस पद पर रहेंगे। तात्‍कालिक रूप से शिक्षा क्षेत्र में लौटने की बात कहकर उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है, हालांकि पनगढ़िया के इस्तीफे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अरविंद पनगढ़िया 5 जनवरी, 2015 को नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष बने थे.. Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

राजस्थान राज्य की 31 जुलाई 2017 को सौर ऊर्जा से बिजली बनाने की स्थापित क्षमता कितनी है?
A. 13652 MW
B. 2048 MW
C. 2022 MW
D. 1697 MW
Answer: C
विस्तार: भारत की कुल सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन 31 जुलाई 2017 को 13652 MW है जबकि वर्ष 2014-15 में यह 3743.97 MW थी, इस प्रकार विगत 3 वर्षों में सौर से बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह जानकारी 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। 31.07.2017 को निम्न राज्यों ने 1000 MW से अधिक सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता को पार कर किया है: आंध्र प्रदेश (2048 मेगावाट), राजस्थान (2022 मेगावाट), तमिलनाडु (16 97 मेगावाट), तेलंगाना (1609 मेगावाट),  गुजरात (1262 मेगावाट), कर्नाटक (1260 मेगावाट) एवं मध्य प्रदेश (1116 मेगावाट)।Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

सांसद और पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट का 9 अगस्त को निधन हो गया है, वे किस राज्य से थे ?
A. हरयाणा
B. उत्तरप्रदेश
C. राजस्थान
D. पंजाब
Answer: C. राजस्थान
विस्तार: राजस्थान के अजमेर से मौजूदा लोकसभा सांसद और पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट का 9 अगस्त 2017 को निधन हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। सांवरलाल जाट जल संसाधन राज्यमंत्री रहे हैं। पिछले महीने जयपुर में अमित शाह के कार्यक्रम में सांवरलाल जाट बेहोश होकर गिर गए थे। कहा जा रहा है कि इसके बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

हीरानंद कटारिया का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. क्रिकेट
B. बॉक्सिंग
C. कबड्डी
D. हॉकी
Answer: C. कबड्डी
विस्तार: हीरानंद कटारिया राजस्थान के पूर्व इंटरनेशनल कबड्‌डी प्लेयर और कोच है। राजस्थान के पूर्व इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर और कोच हीरानंद कटारिया के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए की गई है। इसके अलावा एथलेटिक्स कोच दिवंगत रामकृष्णन गांधी और रियो पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता टी. मरियप्पन के कोच सत्यनारायण के नाम की अनुशंसा भी द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए की गई है...Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

राजस्थान राज्य की 31 जुलाई 2017 को सौर ऊर्जा से बिजली बनाने की स्थापित क्षमता कितनी है?
A. 13652 MW
B. 2048 MW
C. 2022 MW
D. 1697 MW
Answer: C. 2022 MW
विस्तार: भारत की कुल सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन 31 जुलाई 2017 को 13652 MW है जबकि वर्ष 2014-15 में यह 3743.97 MW थी, इस प्रकार विगत 3 वर्षों में सौर से बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह जानकारी 10 अगस्त 2017 को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। 31.07.2017 को निम्न राज्यों ने 1000 MW से अधिक सौर ऊर्जा स्थापित क्षमता को पार कर किया है: आंध्र प्रदेश (2048 मेगावाट), राजस्थान (2022 मेगावाट), तमिलनाडु (16 97 मेगावाट), तेलंगाना (1609 मेगावाट),  गुजरात (1262 मेगावाट), कर्नाटक (1260 मेगावाट) एवं मध्य प्रदेश (1116 मेगावाट).... Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

शंभूदयाल बड़गूजर का हाल ही में निधन हुआ है, वे किससे जुड़े थे ?
A. राजस्थान हॉउसिंग बोर्ड
B. राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
C. मनरेगा राजस्थान
D. बनस्थली विद्यापीठ
Answer: B
विस्तार : केकड़ी से भाजपा के पूर्व विधायक व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष शम्भू दयाल बडगूजर का 19 अगस्त को निधन हो गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  श्री शंभूदयाल बड़गूजर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. बड़गूजर के परिजनों को ढांढस बंधाया। .... Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

नाबार्ड ने किस राज्य सरकार को हाल ही में 1,350 करोड़ रुपये का ऋण दिया है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. राजस्थान
D. बिहार
Answer: C
विस्तार : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए राजस्थान सरकार को 1,34 9 .5 करोड़ रूपए की ऋण सहायता को मंजूरी दी।.... Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

राजस्थान सरकार ने के बाड़मेर में रिफाइनरी के लिए किस कंपनी से समझौते पर हस्ताक्षर किये है?
A. HPCL
B. BPCL
C. आयल इंडिया
D. IOCL
Answer: A
विस्तार : राजस्थान के बाड़मेर में 43,129 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली आधुनिक रिफाइनरी के लिये 17 अगस्त को राजस्थान सरकार तथा सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.... Check Detail Explanation at RAJASTHAN GK Apptinyurl.com/RajasthanGK

0 comments:

Post a Comment