राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शंभूदयाल बड़गूजर का निधन

केकड़ी से भाजपा के पूर्व विधायक व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष शम्भू दयाल बडगूजर का 19 अगस्त को निधन हो गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष  श्री शंभूदयाल बड़गूजर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. बड़गूजर के परिजनों को ढांढस बंधाया। अपने शोक संदेश में श्रीमती राजे ने कहा कि श्री बड़गूजर मिलनसार एवं मृदुभाषी थे। 
खादी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खादी को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं और नवाचारों को लागू किया। इसका फायदा बुनकरों और खादी ग्रामोद्योग से जुड़ी संस्थाओं को मिला। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बड़गूर्जर पिछले तीन महीनों से अस्वस्थ थे। जयपुर के फोर्टीज अस्पताल में उनका इलाज चला, लेकिन देर रात को एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौराने ही उन्होंने आखिरी सांस ली। भाजपा नेताओं में उनकी अपनी एक अलग छवि थी। 1993 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश की राजनीत में अपना ऊंचा ओहदा रखने वाले कांग्रेस के दिग्‍गज नेता जगन्‍नाथ पहाड़िया को हराकर पूरे प्रदेश में अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। बड़गूर्जर अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।

0 comments:

Post a Comment