कांग्रेस ने जीती राजस्थान उपचुनाव 2018 में तीनों सीटें

राज्य के दो संसदीय क्षेत्रों और एक विधानसभा क्षेत्र मेें हुए उप चुनाव का परिणाम निर्वाचन विभाग ने 1 फ़रवरी को घोषित कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अश्विनी भगत ने बताया कि राज्य के अलवर और अजमेर में संसदीय क्षेत्र और मांडलगढ़ के विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में तीनों सीटों पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए। उन्होंने बताया कि अजमेर से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्री रघु शर्मा, अलवर से डॉ. करण सिंह यादव और मांडलगढ़ से श्री विवेक धाकड़ को विजय प्राप्त हुई है।मतगणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार अलवर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. जसवंत सिंह यादव को 1 लाख 96 हजार 496 मतों से हराया। श्री करण सिंह को 6 लाख 42 हजार 416 मत मिले जबकि डॉ. जसवंत सिंह यादव को 4 लाख 45 हजार 920 मत प्राप्त हुए। वहीं 15 हजार 93 मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया। डॉ. करण सिंह को 57.73 प्रतिशत वोट मिले, जबकि डॉ. जसवंत सिंह को 40.07 प्रतिशत वोट मिले। वहीं 15 हजार 93 मतदाताओं ने नोटा को भी चुना। शेष सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसी प्रकार अजमेर लोकसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री रघु शर्मा ने भारतीय जनता पाटी के श्री रामस्वरूप लांबा को 84 हजार 414 मतों से हराया। डॉ. रघु शर्मा को 6 लाख 11 हजार 514 मत मिले जबकि श्री लांबा को 5 लाख 27 हजार 100 मत प्राप्त हुए। वहीं 8 हजार 160 मतदाताओं दोनों ही दलों को मत ना देते हुए नोटा देने का फैसला किया। श्री रघु शर्मा को 50.98 प्रतिशत वोट मिले, जबकि श्री रामस्वरूप लांबा को 43.94 प्रतिशत वोट मिले।
मांडलगढ़ विधासभा के उप चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री विवेक धाकड़ ने भारतीय जनता पार्टी के श्री शक्तिसिंह हाड़ा को 12 हजार 976 मतों से शिकस्त दी। यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार श्री विवेक धाकड़ को 70 हजार 146 मत मिले तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री शक्तिसिंह हाड़ा को 57 हजार 170 मत प्राप्त हुए। श्री विवेक को 39.50 प्रतिशत वोट मिले, जबकि श्री हाड़ा को 32.19 प्रतिशत वोट मिले। वहीं 4 हजार 350 मतदाताओं ने नोटा को भी चुना। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव की मतगणना गुरुवार प्रातः 8 बजे संबंधित विधानसभा क्षेत्रसों के जिला मुख्यालयों पर प्रारम्भ हुई। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। सबसे पहले मांडलगढ़ का नतीजा निकाला इसके बाद अलवर और फिर अजमेर का परिणाम घोषित किया गया। 

0 comments:

Post a Comment