राजस्व मंत्री ने किया 'अपना खाता' मोबाइल ऐप का लोकार्पण

राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री श्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को 'अपना खाता' मोबाइल ऐप लांच किया। शासन सचिवालय में एक कार्यक्रम में उन्होंने इसे लांच करने के बाद बताया कि इसके माध्यम से नागरिक 'अपना खाता' पोर्टल की राजस्व सेवाओं का लाभ अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ही प्राप्त कर सकेंगे। ऐप के जरिए नामांतरण, सीमाज्ञान, सहमति विभाजन, विभिन्न प्रकार की नकलें, जमाबंदी एवं मानचित्र से संबंधित जानकारी, आवेदनों की स्थिति, गैर-राजकीय प्रतिबंधित भूमि की रिपोर्ट, विभागीय परिपत्र एवं गिरदावरी से जुड़ी सेवाएँ मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी।

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा उठाए गए मामलों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विधायकों से प्राप्त सुझावों पर सकारात्मक कार्य कर उन्हें अमल में लाया जाएगा। इस दौरान राजस्व एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत गेरा, राजस्व विभाग के शासन सचिव डॉ. जोगा राम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Download Link:- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.nic.apnakhata&hl=en_IN

4 comments:

  1. Great post, the information shared here is very useful for readers who want to stay updated with Rajasthan related news and exam updates. I really appreciate how the article explains the details in a simple way so that students preparing for competitive exams can easily understand the important points and stay informed about upcoming opportunities and announcements. Content like this truly helps learners stay focused and prepared for their goals. Reading helpful posts like this while browsing online in my nofs tracksuit original makes the experience even better.

    ReplyDelete
  2. Great insights shared in this post about website design and online services. I especially liked the focus on creating user-friendly and professional websites that help businesses grow online. The examples and explanations made the content easy to follow and informative for readers looking to improve their digital presence. Brad Pitt Need Money for Porsche

    ReplyDelete
  3. I enjoyed reading this post and found it informative, especially in how it presents the topic in a simple and accessible way. It’s always nice to see content that highlights local insights and shares useful information for readers in a clear format. Thanks for putting together such an engaging update that is easy to follow and relevant. Vertabrae

    ReplyDelete